Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    OnePlus 13s Review In Hindi: दमदार Performance के साथ Compact Flagship का नया अंदाज़

    June 15, 2025

    वज़न कैसे बढ़ाएं: कमज़ोरी का कारण, सही आहार, व्यायाम और उपाय

    June 14, 2025

    Facebook पर Shorts Upload करने का सही समय क्या है? Viral होने का अचूक Formula 2025

    June 14, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NewsGurukul
    Subscribe
    • Politics
    • Education
    • Lifestyle
    • Technology
    • Entertainment
    NewsGurukul
    Home»Lifestyle»मानसिक समस्यों से छुटकारा पाने के 10 कारगर उपाय
    Lifestyle

    मानसिक समस्यों से छुटकारा पाने के 10 कारगर उपाय

    AdminBy AdminMarch 19, 202404 Mins Read1 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    10 Proven Strategies to Overcome Mental Challenges

    Lifestyle Desk : वर्तमान समय में हम 2024 में जी रहे हैं। दरअसल, मैं आपसे एक सवाल पूछना चाहता हूं कि क्या इस समय मनुष्यों का जीवन आसान है? शायद आपका जवाब हां या ना के बीच होगा … और यह बात सच है की हाथों की सभी उंगलियां एक जैसी नहीं होती है, ठीक इसी तरह इस संसार में कोई सुखी है ; तो कोई दुखी। यह समय के साथ निरंतर बदलता रहता है।

    क्या आपने कभी सोचा है कि दुखी लोगों के दुखी होने का कारण क्या होता है? … शायद उनकी कोई निजी समस्याएं हो सकती है, जिनमें पारिवारिक, व्यापारिक, स्वास्थ्य, सामाजिक एवं मानसिक समस्याओं को शामिल किया जा सकता है।

    यदि आप मानसिक समस्याओं से परेशान हैं तो इसे काफी हद तक कम किया जा सकता है या यूं कहे तो खत्म किया जा सकता है। बशर्ते, आपको कुछ नियमों का पालन करना होगा। आपको अपने मानसिक स्थिति में सुधार लाने के लिए कुछ ऐसी बातों को हमेशा ध्यान में रखने की जरूरत होगी, जो सामान्य लोग नहीं रख पाते हैं।

    इसी वजह से कुछ लोग खुश, तो कुछ लोग दुखी नजर आते हैं, क्योंकि उनकी इच्छाएं इतनी बढ़ जाती की पूरी ना होने पर वह जीवन भर दुखी महसूस करते हैं। आखिरकार आपको यह तो पता होगा कि मनुष्यों के दुखी होने का सबसे बड़ा कारण उनकी इच्छाएं होती है।

    यदि आप अपनी समस्या को लेकर किसी ऐसे शख्स या इंसान के पास जाते हैं, जिन्होंने अपने मन पर पूरी तरह से काबू कर लिया है। वह आपको हमेशा शांत और खुश नजर आएंगे। और ऐसा नहीं है कि वह अपने जिम्मेदारियों के प्रति उत्तरदाई नहीं हैं।

    चलिए! अब मैं मानसिक स्थिति में सुधार लाने के कुछ बेहतरीन और कारगर टिप्स बताने जा रहा हूं। पढ़ने में आपको यह काफी आसान लगता होगा लेकिन जब आप इसे अपने जीवन में इस्तेमाल करेंगे, तो बहुत फायदा मिलेगा।

    मानसिक स्वास्थ बेहतर करने के 10 कारगर उपाय । मानसिक समस्याओं को दूर करने के उपाय

    1. आपको सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए। किसी शांत स्थान में प्राणायाम एवं योगासन करना चाहिए। योगा कि कई सारी मुद्राएं हैं, जो मन को शांत एवं एकाग्र करने में उपयोगी होती है। यह मुद्राएं शरीर को स्वस्थ एवं मजबूत बनाती है।
    2. प्रत्येक दिन अपने दैनिक दिनचर्या की लिस्ट तैयार करें। अपने कार्यों को टाइम स्लॉट में अपनी आवश्यकता अनुसार लिस्ट तैयार करें। कार्य के संपन्न होने पर उन्हें बारी-बारी से चिन्हित करें। ऐसा करने पर आपको अपने कार्यों के प्रति संतुष्टि महसूस होगी और मन शांत और खुशहाल रहेगा।
    3. अपना काम अच्छे तरीके से करने के बाद आप संतुष्टि से आराम करें। आप इस बात की चिंता बिल्कुल ना करें कि लोग आपकी और आपके काम के बारे में क्या बात करते हैं। कई लोग किसी अच्छे कार्य की शुरुआत इसलिए नहीं कर पाते, क्योंकि वह सोचते हैं कि कोई क्या कहेगा।
    4. सबसे जरूरी! आप उन लोगों से दूर रहें, जो आपको पसंद नहीं करते हैं, क्योंकि इन लोगों की बातें आपकी मन को काफी चोट पहुंचा सकती है। इसलिए नकारात्मक लोगों से दूर रहने की कोशिश करें।
    5. कम शब्दों में ज्यादा बोलने की कोशिश करें। जिससे आप अपने ऊर्जा बरकरार रख पाएंगे। कई बार ज्यादा बोलना नुकसानदेह साबित होता है जो मानसिक परेशानियां उत्पन्न करती है।
    6. लोगों को “ना” कहने की आदत डालें। कई बार लोग वैसी कार्यो पर “हां” कर देते हैं जो उनके लिए कठिनाइयों से भरा है। इसलिए, आप दूसरे लोगों की मदद तभी करें जब आप उसे करने में पूर्ण रूप से सक्षम हैं।
    7. जब आप गुस्से में होते हैं, तब आप किसी से कुछ ना बोलने की कोशिश करें, ना काम करें। गुस्से में किए गए कार्यों के असफल होने की संभावना अधिक होती है।
    8. मानसिक परेशानियां आपकी आत्मा से जुड़ी होती है। इसलिए, आप अपने शरीर को मजबूत बनाने के साथ-साथ, आत्मा को भी मजबूत बनाएं।
    9. खुद पर नियंत्रण करना सीखें, अपने इमोशंस और उत्साह को कंट्रोल करना सीखें।
    10. वैसे इंसान से दोबारा दोस्ती ना करें, जिन्होंने आपको धोखा दिया था।

    इस लेख में बताए गए टिप्स को फॉलो करते हैं, तो आप निश्चिंत होकर जीना सीख सकते हैं। आपका मन शांत और खुश रहने लगेगा। आप इस लेख को अपने परिचितों को जरूर भेजें।

    10 Proven Strategies to Overcome Mental Challenges 10 tips to boost your mental health Featured Improve mental health tips in hindi mental health tips in hindi मानसिक समस्यों से छुटकारा पाने के 10 कारगर उपाय मेंटल हेल्थ को कैसे ठीक करें?
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    वज़न कैसे बढ़ाएं: कमज़ोरी का कारण, सही आहार, व्यायाम और उपाय

    June 14, 2025

    New Delhi Railway Station Stampede: महिला पत्रकार से बदसलूकी, फोन छीना!

    February 16, 2025

    RCB vs PBKS Last Over Highlights : DK ने चौके से RCB को दिलाई जीत!

    March 26, 2024
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    New Delhi Railway Station Stampede: महिला पत्रकार से बदसलूकी, फोन छीना!

    February 16, 20252,396 Views

    Facebook पर Shorts Upload करने का सही समय क्या है? Viral होने का अचूक Formula 2025

    June 14, 202515 Views

    Fact Check: ममता बनर्जी का 2012 वाला बयान फिर वायरल, सच्चाई क्या है?

    August 17, 20247 Views

    KKR vs RCB: कोहली की फिफ्टी फिकी, वेंकटेश की धुआंधार बैटिंग से घर में हारी RCB!

    March 30, 20244 Views
    Don't Miss

    OnePlus 13s Review In Hindi: दमदार Performance के साथ Compact Flagship का नया अंदाज़

    By AdminJune 15, 2025

    अगर आप ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ़ रहे हैं जो स्टाइलिश हो, पॉकेट में आराम से आ…

    वज़न कैसे बढ़ाएं: कमज़ोरी का कारण, सही आहार, व्यायाम और उपाय

    June 14, 2025

    Facebook पर Shorts Upload करने का सही समय क्या है? Viral होने का अचूक Formula 2025

    June 14, 2025

    New Delhi Railway Station Stampede: महिला पत्रकार से बदसलूकी, फोन छीना!

    February 16, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook

    Subscribe to Updates

    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Contact
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Correction Policy
    • DNPA Code of Ethics
    © 2025 NewsGurukul.Com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.