Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    OnePlus 13s Review In Hindi: दमदार Performance के साथ Compact Flagship का नया अंदाज़

    June 15, 2025

    वज़न कैसे बढ़ाएं: कमज़ोरी का कारण, सही आहार, व्यायाम और उपाय

    June 14, 2025

    Facebook पर Shorts Upload करने का सही समय क्या है? Viral होने का अचूक Formula 2025

    June 14, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NewsGurukul
    Subscribe
    • Politics
    • Education
    • Lifestyle
    • Technology
    • Entertainment
    NewsGurukul
    Home»Health»वज़न कैसे बढ़ाएं: कमज़ोरी का कारण, सही आहार, व्यायाम और उपाय
    Health

    वज़न कैसे बढ़ाएं: कमज़ोरी का कारण, सही आहार, व्यायाम और उपाय

    अगर आपका वजन सामान्य से कम है, तो थायरॉइड, पाचन, तनाव या हॉर्मोन असंतुलन जैसे कारण हो सकते हैं। जानिए वज़न बढ़ाने के लिए पौष्टिक आहार, योग और सही जीवनशैली के आसान उपाय।
    AdminBy AdminJune 14, 202504 Mins Read3 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    How To Gain Weight At Home Naturaly In Hindi
    How To Gain Weight At Home

    आज के समय में हम में से बहुत से लोग ऐसे हैं जो मोटापे (Overedight) की नहीं, बल्कि दुबलेपन (Underweight) की समस्या से जूझ रहे होते हैं। जब शरीर कमज़ोर दिखाई पड़ता है, तब हड्डियाँ उभर कर नज़र आती हैं और कपड़े ढीले पड़ जाते हैं, तो इस वजह से आत्मविश्वास पर भी असर पड़ता है। अक्सर लोग समझते हैं कि वज़न बढ़ाना आसान होता है – बस ज्यादा खाओ और आराम करो, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। वज़न बढ़ाना भी उतना ही चुनौतीपूर्ण होता है जितना वजन घटाना।

    कई बार यह समस्या सिर्फ खानपान की नहीं होती, बल्कि इसके पीछे थायरॉइड, पाचन तंत्र की कमजोरी, तनाव या हार्मोन असंतुलन जैसे कारण भी छिपे होते हैं। ऐसे में बिना डॉक्टर से सलाह लिए और बिना सही जानकारी के वज़न बढ़ाने की कोशिश करना नुकसानदायक हो सकता है।

    इस लेख में हम जानेंगे कि ‘कैसे आप स्वस्थ तरीके से वजन बढ़ा सकते हैं’, किन चीज़ों को अपनी डाइट में शामिल करें, कौन से व्यायाम करें और किन बातों का ध्यान रखें। अगर आप सच में लंबे समय से अपने वजन को लेकर परेशान हैं, तो यह लेख आपकी ज़िंदगी में एक नया मोड़ ला सकता है।

    वज़न कम होना: क्या यह कोई स्वास्थ्य समस्या है?

    अगर आप Underweight हैं या आपका वज़न सामान्य से कम है, तो यह जानना ज़रूरी है कि इसके पीछे कोई स्वास्थ्य समस्या तो नहीं। नीचे दिए गए पॉइंटर्स कम वज़न का कारण हो सकता है:

    • थायरॉइड असंतुलन। 
    • कमजोर पाचन तंत्र। 
    • मानसिक तनाव या चिंता। 
    • हार्मोनल इम्बैलेंस।

    इसलिए सबसे पहले डॉक्टर से संपर्क कर इन सभी बिंदुओं की सामान्य जांच कराना जरूरी है।

    वज़न बढ़ाने के लिए पौष्टिक आहार अपनाएं

    यदि सभी जांच सामान्य आती हैं, तो आप स्वस्थ तरीके से वजन बढ़ाने के लिए अपने खानपान में सुधार करें।

    — क्या खाएं वज़न बढ़ाने के लिए?

    • दूध, दही, पनीर: यह सभी प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत हैं।
    • घी और मक्खन: रोटी या चावल पर थोड़ा घी या मक्खन लगाएं ताकि अतिरिक्त कैलोरी मिल सके।
    • सूखे मेवे: बादाम, अखरोट, किशमिश रोज़ाना लें।
    • केला और आम: यह वज़न बढ़ाने के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।
    • अंडा, मछली, चिकन: यदि आप नॉन-वेजिटेरियन हैं तो यह प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं।
    • दालें, चने, सोया प्रोटीन: शाकाहारी लोगों के लिए बढ़िया विकल्प है।

    — वजन बढ़ाने के लिए भोजन की टाइमिंग और संख्या

    • दिन में 3 बार मुख्य भोजन करें। 
    • 2 से 3 बार हेल्दी स्नैक्स जैसे- मूंगफली, पीनट बटर टोस्ट, मिल्कशेक इत्यादि शामिल करें। 

    वज़न बढ़ाने के लिए योग और हल्का व्यायाम करें

    सिर्फ खानपान से ही नहीं, बल्कि वज़न बढ़ाने के लिए शरीर को भी सक्रिय रखना जरूरी है।

    — कौन-कौन से व्यायाम फायदेमंद हैं?

    • सूर्य नमस्कार – दिन की शुरुआत में करें। 
    • प्राणायाम –  प्राणायाम पाचन को मज़बूत और तनाव दूर करता है। 
    • स्ट्रेचिंग व हल्की एक्सरसाइज़ – भूख बढ़ाने और मांसपेशियों के निर्माण में सहायक होती है। 

    ⚠️ बहुत ज्यादा और भारी व्यायाम न करें, क्योंकि इससे कैलोरी जलती है जिसकी वजह से वज़न घट सकता है।

    पूरा आराम और नींद भी है जरूरी

    • दिन में कम से कम 7-8 घंटे की नींद लें। 
    • शरीर को हील करने के लिए आराम ज़रूरी है। 
    • तनाव और चिंता से दूर रहें, क्योंकि इससे वजन कम हो सकता है। 

    जरूरी सुझाव

    • भरपूर पानी पीयें ताकि शरीर में पानी की कमी न हो और शरीर हाइड्रेटेड रहे।
    • सबसे जरूरी : कोशिश करें कि तली-भुनी चीज़ों से परहेज करें। 
    • अगर आपको सही डाइट प्लान की जरूरत हो, तो किसी पोषण विशेषज्ञ या डॉक्टर से संपर्क करें। 

    📌 निष्कर्ष

    वजन बढ़ाना (Weight Gain) एक धीमी और नियमित प्रक्रिया है। धैर्य रखें और लगातार पौष्टिक आहार, पर्याप्त नींद और तनावमुक्त जीवनशैली का पालन करें। सही आहार और हल्का व्यायाम मिलकर न सिर्फ आपका वजन बढ़ा सकते हैं, बल्कि आपको स्वस्थ और ऊर्जावान भी बनाएंगे।


    ⚠️ डिस्क्लेमर

    यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के चिकित्सकीय निर्णय या डाइट प्लान (Medical decision or diet plan) को अपनाने से पहले योग्य चिकित्सक या आहार विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

    Ghar Par Weight Badhane Ka Tarika Health Tips Hindi Healthy Weight Gain Home Remedies for Weight Gain Muscle Mass Badhane Ke Tips Underweight का इलाज Weight Gain Diet Plan Weight Gain Tips in Hindi वज़न कैसे बढ़ाएं वज़न बढ़ाने का आहार वजन बढ़ाने का योग वजन बढ़ाने के उपाय
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    मानसिक समस्यों से छुटकारा पाने के 10 कारगर उपाय

    March 19, 2024

    सफल जीवन के नियम – Life Rules For Success in Hindi

    March 19, 2024

    क्या आप भी भुलक्कड़ हैं? जानिए क्या है कारण, और इसके उपाय!

    March 19, 2024
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    New Delhi Railway Station Stampede: महिला पत्रकार से बदसलूकी, फोन छीना!

    February 16, 20252,396 Views

    Facebook पर Shorts Upload करने का सही समय क्या है? Viral होने का अचूक Formula 2025

    June 14, 202515 Views

    Fact Check: ममता बनर्जी का 2012 वाला बयान फिर वायरल, सच्चाई क्या है?

    August 17, 20247 Views

    KKR vs RCB: कोहली की फिफ्टी फिकी, वेंकटेश की धुआंधार बैटिंग से घर में हारी RCB!

    March 30, 20244 Views
    Don't Miss

    OnePlus 13s Review In Hindi: दमदार Performance के साथ Compact Flagship का नया अंदाज़

    By AdminJune 15, 2025

    अगर आप ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ़ रहे हैं जो स्टाइलिश हो, पॉकेट में आराम से आ…

    वज़न कैसे बढ़ाएं: कमज़ोरी का कारण, सही आहार, व्यायाम और उपाय

    June 14, 2025

    Facebook पर Shorts Upload करने का सही समय क्या है? Viral होने का अचूक Formula 2025

    June 14, 2025

    New Delhi Railway Station Stampede: महिला पत्रकार से बदसलूकी, फोन छीना!

    February 16, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook

    Subscribe to Updates

    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Contact
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Correction Policy
    • DNPA Code of Ethics
    © 2025 NewsGurukul.Com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.